{"_id":"575f98fd4f1c1be12c11b978","slug":"accident-road-accident-three-killed-in-gannaur-accident-gannaur-accident-gannaur-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, मामा-भांजे सहित तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, मामा-भांजे सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
सवार मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात गन्नौर-पुगथला सड़क मार्ग पर सरढाना पावर हाउस के निकट लापरवाह कैंटर चालक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी चांद सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव गढ़ी केसरी निवासी नितिन अपने भांजे राजू के साथ जागरण में बतौर ढोल वादक के रूप में काम करता था। रविवार रात को नितिन और राजू एक बाइक से गोहाना कीर्तन में जा रहे थे। जब वे गांव खुबडू से आगे सरढाना पावर हाउस के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कैंटर ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गांव नाहरा निवासी रवींद्र, उसकी बहन सोनिया और उसके दो बच्चे भी घायल हो गए। कैंटर चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। इस बीच राहगीरों ने तुरंत घायलों को अपने स्तर पर एंबुलेंस बुलवाकर खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नितिन, राजू और रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनिया और उसके दो बच्चों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
=========================
गढ़ी केसरी में पसरा मातम
मामा-भांजे की मौत के बाद गढ़ी केसरी में मातम पसरा गया है। नितिन और राजू की मौत के बाद उनके परिजन सकते में हैं। राजू के दो बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। सगे संबंधी, रिश्तेदार व पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। उनके परिजन उस घड़ी को कोस रहे हैं जब वे बाइक से गोहाना के लिए निकले थे।
===================
अपनी बहन को लेने गया था रवींद्र
हादसे का शिकार हुआ नाहरा गांव का रवींद्र गर्मी की छुट्टी होने से अपनी बहन सोनिया को लेने उसकी सुसराल जींद जिले के मोहाना सिंघाना गांव गया था। जब वह बहन और उसके दो बच्चों के साथ वापस नाहरा गांव आ रहा था तो रास्ते में काल ने उसे अपना ग्रास बना लिया। वहीं सोनिया और उसके बच्चे भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं।
====================
क्या कह रही है पुलिस
खुबडू चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने घायलों को खानपुर पीजीआई में भर्ती करा दिया था। हालांकि डाक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी चांद सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।