फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, road accident, girl died in accident, hit & run case, mohali road accident, crime, mohali

युवती को पीछे से टक्कर मारी, फिर कार चढ़ाई और भाग गया

Sun, 05 Jun 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 05 Jun 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, girl died in accident, hit & run case, mohali road accident, crime, mohali
मोहाली में कार की टक्कर लगने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
शहर में शनिवार दोपहर सेक्टर-69-70 के डिवाइडिंग रोड पर पिता के साथ पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

कार की टक्कर के बाद महिला काफी ऊंचाई तक उछल गई। इसके बाद वह सिरे के बल सड़क पर गिरी। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुुुई है। 

जानकारी के मुताबिक, पूजा दोपहर में अपने पिता दिलबाग सिंह के साथ आ रही थी। दोनों लोगों सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पूजा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर सिर के बल उछलकर गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों और इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें हादसे के दौरान पता हीं नहीं चला कि कार का कौन सा रंग है।
विज्ञापन


मायके में रह रही थी
पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता ने बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी ससुरालियों से अनबन हो गई। फिर वह अपने मायके में रहने के लिए आ गई थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed