{"_id":"576c1b964f1c1bd532b48030","slug":"accident-lady-constable-injured-girl-car-drive-police-constable-meena-rani-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात कर रही युवती ने महिला कांस्टेबल पर चढ़ाई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर बात कर रही युवती ने महिला कांस्टेबल पर चढ़ाई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ड्राइव के दौरान मोबाइल पर बात करती युवती को जब महिला कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किया तो युवती उस पर गाड़ी चढ़ाकर भाग गई। गाड़ी का नंबर नोट कर युवती को हिरासत में ले लिया गया।
जानकारी के अनुसार सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट पर कांस्टेबल मीना रानी ड्यूटी पर थी। वीरवार सुबह करीब 10 मीना रानी ने देखा कि ट्रिब्यून चौक की तरफ से आई 20 कार चलाती आ रही युवती मोबाइल पर बात कर रही थी। मीना ने युवती को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक पहले युवती ने गाड़ी धीरे की और पास पहुंचते ही कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी और गाड़ी भगा ली।
महिला कांस्टेबल कार की टक्कर से वही गिर पड़ी। टक्कर लगने के बाद युवती मौके से कार भगा ले गई। महिला के साथी पुलिस वालों ने 100 नंबर फोन कर पीसीआर बुलाई और मीना रानी को जीएमसीएच - 32 ले गई। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल के पैर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
महिला का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। साथी पुलिस वालों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था, उसी के आधार पर कार चला रही महिला को पकड़ लिया। कार चालक युवती एलांते मॉल में किसी कार कंपनी में काम करती है। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनो पक्षों ने लिखित में समझौता हो गया।