फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in panchkula, death on the spot, chandigarh news

बच्चों से भरी स्कूल बस ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Sun, 27 Nov 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 27 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident in panchkula, death on the spot, chandigarh news
बस ने साइकिल सवार युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला
एक स्कूल बस चालक ने शनिवार को सुबह साइकिल सवार युवक को सड़क के बीचो-बीच रौंद दिया। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लेकिन फॉरेंसिक टीम मौके पर करीब एक घंटे बाद पहुंची। बस चालक भी मौके से फरार हो गया। हादसा के पंचकूला सेक्टर-11 स्थित चमन लाल डीएवी स्कूल की बस से हुआ। हादसे के बाद पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर-5 थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह रामबाली अपने साथी वर्करों के साथ काम पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। सुबह करीब आठ बजे पंचकूला के सेक्टर-21 और 3 की डिवाइडिंग रोड पर घग्गर पुल से चंद कदमों की दूरी पर यह हादसा हुआ। इसके बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। युवक का शव पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक रामबाली (40) यूपी के जौनपुर का रहने वाला था। वह पंचकूला में मजदूरी करता था और सेक्टर-21 में किराए के मकान में रहता था। हादसे के वक्त स्कूल बस में करीब 25 से 30 स्टूडेंट्स सवार थे। प्रत्यक्षदर्शी बस चालक की गलती बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर घग्गर पुल के पास हादसा होता तो बच्चे भी घायल हो सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बसों के मानक पूरे नहीं  
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन में 42 बसों के चालान किए गए हैं। क्योंकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बसों में पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग, एक्सपायरी मेडिसिन, बस चालकों की लाइसेंस जैसी कमियां स्कूल बसों में पाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed