{"_id":"58724e0c4f1c1b1629ba8013","slug":"accident-in-chandigarh-death-in-hospital-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत 2 की मौत, बेटे से मिलने निकली थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत 2 की मौत, बेटे से मिलने निकली थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Jan 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-35 में हुए एक हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो राहगीरों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 48 -49 डिवाइडिंग रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सेक्टर 48 केंद्रीय विहार की रहने वाली कांता (78) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीसीआर महिला को जीएमसीएच 32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने कांता को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

शनिवार रात को सेक्टर-48 निवासी वृद्धा ने दम तोड़ा
सेक्टर-35 में हुए एक हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत सड़क पार करते समय हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार कार महिला को टक्कर मार कर फरार हो गई। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजोध सिंह ने बताया कि हादसा रात को करीब 11.30 बजे हुआ। एसएचओ ने बताया कि कांता अपनी बेटी के साथ रहती थी।
रात को बेटी केसाथ कुछ अनबन हो गई थी। जिसके चलते कांता रात को गुस्से में पास में ही रह रहे अपने बेटे के घर जाने के लिए निकली थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
वहीं, दूसरे मामले में पिछले एक महीने से अस्पताल में इलाज करा रहे हरिंदर सिंह की की पीजीआई में शनिवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा पिछले महीने 15 दिसंबर को सेक्टर 45 में हुआ था।