फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Leader murdered in Khannaa

AAP Leader Murder: पंजाब में फिर सरेराह चलीं गोलियां, धायं-धायं की आवाज से सहम गए लोग... देखें वीडियो

Tue, 10 Sep 2024 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

पंजाब के खन्ना के नजदीक के गांव इकलाहा के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की सोमवार को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। त्रिलोचन खन्ना आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
AAP Leader murdered in Khannaa
चुनाव से पहले आप नेता की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर में तीन सितंबर को सरेबाजार ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार शाम एक बार फिर पंजाब में सरेराह गोलियां दागी गई। वारदात खन्ना में हुई। 

विज्ञापन


खन्ना के गांव इकलाहा के रहने वाले त्रिलोचन सिंह डीसी (52) की पंचायती चुनाव से पहले ही सोमवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। त्रिलोचन खन्ना आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष थे और पार्टी की तरफ से वे सरपंच के चुनाव में खड़े होने वाले थे। 
विज्ञापन


सामने आई सीसीटीवी फुटेज

सोमवार शाम त्रिलोचन सिंह अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस पूरे मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

पुरानी रंजिश में वारदात का शक

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने पहले ही रेकी की हुई थी। वारदात का पता चलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और त्रिलोचन सिंह को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पहले भी लड़ चुके थे सरपंच का चुनाव

त्रिलोचन सिंह पहले भी अकाली दल की तरफ से सरपंच का चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि वह हार गए थे। वारदात का पता चलते ही खन्ना के एसपीडी सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल ने कहा कि जिस जगह जगह वारदात हुई है उस जगह के आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed