फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aap fake letter viral in social media, File cases against unknown

'आप' का जाली लेटर सोशल मीडिया में किया वायरल, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 29 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 29 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aap fake letter viral in social media, File cases against unknown
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था। उसे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह द्वारा केजरीवाल को लिखने की बात कहीं गई थी। इसी मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


फेज-5 निवासी एडवोकेट तेजिंदर सिंह सूदन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह पत्र फर्जी था। किसी ने फर्जी तरीके से पत्र तैयार कर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद थाना फेज-1 की पुलिस ने हरकत में आते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा-465, 468 व 469 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज-5 निवासी एडवोकेट की शिकायत पर केस दर्ज

Aap fake letter viral in social media, File cases against unknown
sanjay singh - फोटो : File Photo
शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी का जाली लेटर पैड तैयार किया था। उस पर आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के जाली साइन किए गए थे। वहीं, उस पैड पर आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि हाल ही में आए इंटरनल सर्वे हमारे अनुकूल नहीं है। आज की स्थिति में कांग्रेस 69 सीटों पर अपनी पकड़ जमाए बैठी है। जबकि 11 और सीटों पर आगे बढ़ रही है। इसके बाद उस पत्र को इंटरनेट पर डाल दिया गया था। है।

चुनाव के दौरान यह पहला मामला
पंजाब में चुनाव के दौरान यह पहला मामला है। जब किसी ने पुलिस को इस तरह की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed