फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Murdered In Pathankot Of Punjab

पठानकोटः कहासुनी में चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटा, खेत में पड़ी मिली लाश

Wed, 08 Jan 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
A Youth Murdered In Pathankot Of Punjab
परिवार से जानकारी हासिल करते डीएसपी सुखजिंद्र और एसएचओ अश्वनी कुमार।

सुजानपुर के गांव मुरादपुर में चचेरे भाइयों में आपसी कहासुनी के बाद एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी चिट्टा बेचता था और खुद भी उसका आदी था। नशे में उसने हमला किया और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव मुरादपुर निवासी अजय कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। थाना सुजानपुर पुलिस ने आरोपी जतिंद्र कुमार उर्फ काका पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता जनक राज ने बताया कि वह गांव में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे की लाश खेतों में पड़ी है। बाद में पता चला कि मोनू और काका दोनों खेतों की ओर गए थे। बेटे मोनू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कटने का निशान है अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वहीं डीएसपी सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के पिता जनक राज के बयान पर आरोपी जतिंद्र पर मामला दर्ज किया गया है। उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed