{"_id":"5c2e197fbdec2256b542628b","slug":"a-youth-murdered-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद, ताऊ के बेटों ने बेरहमी से कर दी चचेरे भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद, ताऊ के बेटों ने बेरहमी से कर दी चचेरे भाई की हत्या
Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-रोड़ा हटाने को लेकर हुआ विवाद चचेरे भाई की हत्या तक पहुंच गया। दो युवकों ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला पंजाब के बटाला के गांव खोजकीपुर का है। विवाद इतना बढ़ गया कि ताऊ के दोनों बेटों ने अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में मृत युवक के फूफा के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है।
विज्ञापन
थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवक कमलजीत सिंह (20) निवासी गांव खोजकीपुर के फूफा संतोख सिंह निवासी गांव बहादुरपुर रजोया ने पुलिस को बयान दिया है। उसने बताया कि दोनों पक्षों के घर आस-पास हैं। ताऊ के बेटे संदीप सिंह और गुरदीप सिंह ने कमलजीत के घर के पास ईंट-रोड़ा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर कमलजीत सिंह ने अपने ताऊ के दोनों बेटों से कहा कि वह अपना ईंट-रोड़ा उसके घर के पास से उठा ले। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। इसी दौरान संदीप और गुरदीप सिंह ने अपने चाचा के बेटे कमलजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कमलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कमलजीत सिंह की हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमलजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मृतक कमलजीत सिंह के ताऊ के दोनों बेटों संदीप सिंह और गुरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।