फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth killed his friend in Hisar of Haryana

हिसारः दोस्त ही बना दोस्त का कातिल, दो गोली मारकर कर हत्या, वजह काफी चौंकाने वाली

Sun, 03 Feb 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
A Youth killed his friend in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हिसार के सुलखनी गांव में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने दोस्त को दो गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर सवार होकर आए हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के पिता ने सुनील, उसके पिता और एक अन्य पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुलखनी निवासी संदीप, शरीफ और मोनू उर्फ मिन्नी सुलखनी-बुगाना रोड स्थित एक पाइप फैक्टरी के समीप खड़े थे। इसके बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक 24 वर्षीय सुनील उर्फ सीलू व एक अन्य वहां आ गए। आते ही उन्होंने संदीप को कहा कि तुझे मार देंगे। इसके बाद वहां खड़े युवक शरीफ ने बीच-बचाव किया तो 22 वर्षीय मोनू उर्फ मिन्नी वहां से पास की एक पाइप फैक्टरी में घुस गया।
विज्ञापन


वहां पीछे-पीछे दोनों युवकों ने उसे फैक्टरी में घेर लिया और उसके ऊपर दो फायर कर दिए। मोनू को एक गोली बाजू और दूसरी गोली छाती में लगी। इसके बाद उन्होंने भागते हुए संदीप को भी जान से मारने की धमकी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में किया मृत घोषित

A Youth killed his friend in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

घायल मोनू उर्फ मिन्नी को उसके साथी संदीप और शरीफ बाइक पर ही नागरिक अस्पताल हिसार लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा।  

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र कादियान, बरवाला थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़े दोनों खोल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मोनू के चाचा राजकुमार ने आरोप लगाया है कि सुनील उर्फ सीलू, उसके पिता राजेंद्र और एक अन्य ने मोनू की गोली मारकर हत्या की है।  

यह थी रंजिश
सुलखनी गांव के शराब ठेके पर जून 2018 में बीयर की बोतलें लूटने और लड़ाई-झगड़े जैसी घटना हुई थी। इस मामले में सुनील उर्फ सीलू जेल चला गया था। बताया जा रहा है कि जमानत के बाद जब सुनील की पेशी थी तो धांसू में उसके ऊपर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक सुनील ने उस वक्त कोई केस तो दर्ज नहीं करवाया था, लेकिन उसने मोनू उर्फ मिनी सांगा पर हमला कराने का आरोप लगाया था।

इसके चलते उसने मोनू को धमकी दी थी कि वह उसे मार देगा। सूत्रों के अनुसार सुनील उर्फ सीलू ने एक महीने पहले ही इस बात का जिक्र कर दिया था कि वह एक माह के दौरान मर्डर कर देगा और बड़ा अपराधी बनेगा। 

फेसबुक पर थे दोनों अच्छे दोस्त 
मिनी सांगा और सुनील उर्फ सीलू काफी अच्छे दोस्त थे। सुनील पढ़ाई में होशियार था और वह कबड्डी का भी खिलाड़ी रहा है। बताते हैं कि वह हिस्ट्रीशीटर शेखर धांसू के संपर्क में आने के बाद अपराध की दुनिया में चला गया। छोटी-मोटी वारदात करने के बाद वह और बड़ा अपराधी बनने का सपना संजोने लगा। सीलू अपने दोस्तों से जिक्र करता था कि वह बहुत बड़ा अपराधी बनेगा। वह अपराध की दुनिया में फेमस होना चाहता है। इसी के चलते वह काला बॉक्सर गैंग में शामिल हुआ बताया जा रहा है।  

घटनास्थल का मुआयना कर दो खोल बरामद किए गए हैं। आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर पूछताछ की है। मोनू उर्फ मिन्नी सांगा और सीलू की आपसी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते उसने मिनी को गोली मारी है। उसके साथ में एक अन्य लड़का भी था, जिसके पास हथियार था।

उनका टारगेट एक युवक संदीप उर्फ माही और था, लेकिन जब मिन्नी सांगा वहां से भागा तो उन्होंने उसका पीछा कर पहले उसे गोली मार दी और फरार हो गए। मोनू के ताऊ के लड़के विकास की शिकायत मिली है, जिसमें सुनील व उसके पिता राजेंद्र व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।  -प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी, बरवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed