{"_id":"64c613a93b81468b9b087398","slug":"a-youth-died-in-a-road-accident-in-jhajjar-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कंपनी के कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कंपनी के कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम
Sun, 30 Jul 2023 01:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:12 PM IST
सार
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में कुलदीप घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Jhajjar News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास एक कैंटर व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के रिवासा गांव निवासी महाबीर सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका लड़का कुलदीप सिंह 16 साल से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को अपनी ड्यूटी से गांव रिवासा आ रहा था। जब वह गुरुग्राम रोड झज्जर गोशाला के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को एक कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुलदीप घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शव गृह में रखवा दिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन विज्ञापन