{"_id":"62f32a9b97930f660157a20f","slug":"a-youth-died-due-to-drug-overdose-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर दोस्त ने गिफ्ट की मौत: खोजने निकले पिता को कार में मृत मिला बेटा, गुरदासपुर में हुई दर्दनाक घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्मदिन पर दोस्त ने गिफ्ट की मौत: खोजने निकले पिता को कार में मृत मिला बेटा, गुरदासपुर में हुई दर्दनाक घटना
Wed, 10 Aug 2022 09:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:21 AM IST
सार
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर ईश्वर कुमार और प्रोमिला देवी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। बता दें कि पंजाब में नशे से मौतें नहीं थम रहीं है। लगातार युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से पैसे लेकर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए एक 21 साल के नौजवान हर्ष की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। हर्ष मोहल्ला नंगल कोटली का रहने वाला था। थाना सिटी पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सिटी गुरदासपुर के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि यह मामला दविंदर कुमार निवासी नंगल कोटली गुरदासपुर के बयान पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और उसके दो बच्चे है। गत दिवस बेटे हर्ष का जन्मदिन था। इस वजह से बेटे ने अपनी मां से पांच हजार रुपये अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए मांगे।
विज्ञापन
मां ने उसे 500 रुपये देकर बाकी पैसे शाम को देने को कहा। इसके बाद वह दो दोस्तों के साथ चला गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही उसके दोस्त जसबीर सिंह निवासी नंगल कोटली और जसबीर सिंह उर्फ प्रीत निवासी पाहड़ा की कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद जज ने जसबीर सिंह और प्रीत निवासी पाहड़ा को केंद्रीय जेल गुरदासपुर भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एक अन्य दोस्त ईश्वर कुमार निवासी संगलपुर रोड गुरदासपुर के साथ हर्ष कार में पनियाड़ चला गया। जहां ईश्वर कुमार ने नशा बेचने वाली प्रोमिला देवी निवासी गांधीया से हेरोइन खरीदी। ईश्वर ने अपनी डोज लेकर हर्ष को बाकी डोज दे दी और ओवरडोज के चलते हर्ष की मौत हो गई। इसके बाद ईश्वर कुमार हर्ष का शव बाईपास हाईवे पुल से दाना मंडी की तरफ ले जा रहा था। मगर कार व्हाइट रिसोर्ट से आगे खड़ी कर दी।
दविंदर कुमार अपने बेटे की तलाश में जा रहे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे गाड़ी खड़ी दिखाई दी और कार के पास ईश्वर खड़ा था। वह उन्हें देखकर फरार हो गया। जब उन्होंने गाड़ी में देखा तो उनका लड़का पिछली सीट पर पड़ा था और कोई हरकत नहीं कर रहा था। वह उसे सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर ईश्वर कुमार और प्रोमिला देवी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। बता दें कि पंजाब में नशे से मौतें नहीं थम रहीं है। लगातार युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो रही है।