{"_id":"65190353a89d8245c4072f93","slug":"a-youth-arrested-for-murder-of-a-woman-in-jalandhar-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: युवक ने महिला को मार डाला, बोला- करती थी जादू टोना, नहीं हो रही थी मेरी और भाई की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: युवक ने महिला को मार डाला, बोला- करती थी जादू टोना, नहीं हो रही थी मेरी और भाई की शादी
Sun, 01 Oct 2023 11:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:00 AM IST
सार
24 घंटे में हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी नीरज कुमार उर्फ गहलौरा (37) निवासी आर्य नगर (करतारपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, लड़की का डंडा, स्कूटी, खून से सना लोबर, टी-शर्ट और कैपरी बरामद कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के करतारपुर में एक महिला की हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। करतारपुर के डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह को गुरमीत सिंह निवासी आर्य नगर करतारपुर ने शिकायत दी कि जब वह किराना स्टोर पर था तभी दिन-दिहाड़े किसी ने घर में घुसकर उसकी पत्नी सुरिंदर कौर का कत्ल कर दिया है। उसकी बेटी मीना रानी को गंभीर चोट आई है। उसे जालंधर में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की और 24 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए नीरज कुमार उर्फ गहलौरा (37) निवासी आर्य नगर करतारपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, लड़की का डंडा, स्कूटी, खून से सना लोबर, टी-शर्ट और कैपरी बरामद कर ली।
विज्ञापन
आरोपी नीरज कत्ल के बाद घर में खड़ी स्कूटी भी साथ ले गया था और हुलिया बदलने के लिए घर से कपड़े भी ले लिए थे। पूछताछ में आरोपी नीरज कुमार ने बताया कि उसे शक था कि मृतक सुरिंदर कौर जोकि रिश्ते में उसकी दादी लगती है, जादू-टूना करती है, इस कारण उसकी और भाई की शादी नहीं हो रही है। वह, मां और घर में रखे जानवर बार-बार बीमार हो जाते हैं। इस कारण वह काफी परेशान रहता था। इसी रंजिश के चलते नीरज ने सुरिंदर कौर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन