फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a young man Falling from the roof, who played cricket

जीरकपुरः क्रिकेट खेलने गए युवक के साथ हुआ हादसा, हालत देख परिजनों के उड़े होश

Tue, 04 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Updated Tue, 04 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
a young man Falling from the roof, who played cricket
डेमो - फोटो : डेमो
सोसाइटी की छत में एक युवक को क्रिकेट खेलना महंगा पड़ गया। युवक के साथ ऐसी घटना हुई की पूरे परिवार में मातम पसर गया। जीरकपुर के पीरमुछल्ला की एक छह मंजिला सोसाइटी से गिरकर युवक की मौत हो गई। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का दौरा किया और आगामी जांच के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवा दिया। मृतक की पहचान फाजल (29) पुत्र सोमनाथ निवासी फ्लैट नंबर-620, छठी मंजिल पंचकूला हाइट्स, पीरमुछल्ला के रूप में हुई है। वह अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि फाजल सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे क्रिकेट खेलने के लिए सोसाइटी की ऊपरी छठी मंजिल पर गया था। वहां कुछ देर तक दोस्तों के साथ खेलने के बाद वह वापस आ रहा थे तो दीवार के पास खड़े होकर नीचे देख रहा था कि अचानक चक्कर खाकर नीचे आ गिरा। उसका सिर जमीन से टकराने के बाद लहूलुहान हो गया, जिसको गंभीर हालत में पंचकूला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल से मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को ऐसा कोई कारण नजर नहीं आया कि जिसमें उसकी सुसाइड या हत्या का कारण सामने आए। एएसआई ने बताया कि शव को पुलिस ने डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed