फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man committed suicide in Amritsar of Punjab

Amritsar News: सुनार से दुखी कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान, घर में मां ने देखा बेटे का लटकता शव

Thu, 10 Aug 2023 07:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

जांच अधिकारी व कोट खालसा चौकी प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
A young man committed suicide in Amritsar of Punjab
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के इस्लामाबाद थानातंर्गत दशमेश एवेन्यू में साहिल नामक युवक ने सुनार से दुखी होकर अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। मंगलवार शाम हुई इस घटना में पुलिस ने गुरु बाजार निवासी आकाश चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी व कोट खालसा चौकी प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दशमेश एवेन्यू निवासी धरमेंदर कुमार की पत्नी आशा रानी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा साहिल पिछले सात साल से गुरु बाजार में ही गहने बनाने वाले आकाश चौहान के पास काम कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका बेटा अपने मालिक को लेकर काफी परेशान था। मंगलवार शाम साहिल ने बताया था कि आकाश चौहान ने उसके साथ मारपीट की और अन्य कारीगरों के सामने उसे जलील किया, इसलिए वह उसके पास नौकरी नहीं करना चाहता। आशा रानी ने उसे समझाया कि अगर वह वहां काम नहीं करना चाहता तो कोई अन्य काम कर ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह बेटे की बातों से समझ गई कि आरोपी दुकानदार आकाश चौहान ने उनके बेटे को बुरी तरह से प्रताड़ित किया है। मंगलवार शाम को बेटा घर में नहीं था तो वह अपनी बेटी के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई। उनके बाद बेटा घर लौट आया। जब वह रात को घर लौटी तो पाया कि अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने झांक कर देखा तो पाया कि बेटे साहिल का शव घर के जंगले से लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed