फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a young man committed suicide by hanging in Patiala

दो दिन पहले पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद उठा लिया खौफनाक कदम, पूरा परिवार सन्न

Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
  a young man committed suicide by hanging in Patiala
सांकेतिक तस्वीर
थाना कोतवाली के अंतर्गत गंगा विहार कालोनी में एक 27 साल के युवक ने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


दो नंबर डिवीजन पुलिस चौकी से मामले के जांच अधिकारी जस्टिन सादिक ने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक प्रभजोत (27) है। दो दिन पहले घरेलू लड़ाई झगड़े के दौरान प्रभजोत ने अपनी पत्नी सिमरन की कमर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में दाखिल पत्नी सिमरन के बयान पर प्रभजोत के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस बीच मंगलवार रात प्रभजोत ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक रोजाना की तरह खाना खाने के बाद प्रभजोत सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। जब सुबह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो उसके भाइयों ने जाकर देखा। अंदर से दरवाजा बंद था। जाली वाले दरवाजे से जब अंदर झांक कर देता तो प्रभजोत की लाश पंखे से लटक रही थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रभजोत की लाश को पंखे से नीचे उतारा। जिस समय प्रभजोत को नीचे उतारा गया, तो उसके पैरों में बूट डाले हुए थे और पैंट व कमीज पहने हुए था। जिससे यह माना जा रहा है कि उसने रात को अपने कमरे में ऊपर जाते ही सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed