{"_id":"644ec3b7ba7a20af8e04b7f3","slug":"a-young-man-and-a-girl-committed-suicide-after-being-cut-off-from-a-train-in-panchkula-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवक और किशोरी गले मिले... पटरी पर खड़े हुए, ट्रेन से कटकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panchkula News: युवक और किशोरी गले मिले... पटरी पर खड़े हुए, ट्रेन से कटकर दे दी जान
Mon, 01 May 2023 01:10 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 May 2023 01:10 AM IST
सार
जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किशोरी के पास से एक दस्तावेज मिला है। इसमें उसका बठिंडा का पता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के पास रविवार दोपहर को एक युवक और किशोरी ने गले लगकर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर की सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। किशोरी की पहचान बठिंडा निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार रविवार दोपहर पंजाब से एक ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। दोपहर करीब सवा तीन बजे ट्रेन चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंची। तभी एक युवक और एक किशोरी ट्रैक के बीच में गले लगकर खड़े हो गए। इसके तुरंत बाद ट्रेन के पायलट ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन से जीआरपी पंचकूला को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किशोरी के पास से एक दस्तावेज मिला है। इसमें उसका बठिंडा का पता है। पुलिस उसके आधार पर युवती के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन