फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A worker seriously scorched by the explosion in the firecracker factory in Karnal

करनाल में पटाखा फैक्टरी में धमाका: फुलझड़ी बनाते वक्त हुआ हादसा, पैकिंग यूनिट की छत ध्वस्त, एक कर्मी गंभीर झुलसा

Tue, 28 Sep 2021 02:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 02:48 AM IST
सार

हरियाणा के करनाल में एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया। हादसे में मेरठ निवासी एक कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
A worker seriously scorched by the explosion in the firecracker factory in Karnal
करनाल में पटाखा फैक्टरी में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर नगला चौक के समीप सचदेवा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में सोमवार सुबह धमाका हो गया। जिसमें एक 23 वर्षीय कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब फैक्टरी में बारूद और कैमिकल का मिश्रण किया जा रहा था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पैकिंग यूनिट की छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भी फैक्टरी से बाहर निकल गए। धमाके से कमरे का शेड पूरी तरह टूट गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन


घायल कर्मचारी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। सोमवार सुबह 9 बजे फैक्टरी में कर्मचारी शाहरुख निवासी मेरठ एक कमरे में बैठकर फुलझड़ी बना रहा था। उस कमरे में बारूद ही बारूद पड़ा था। सुबह 9:20 पर फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हो गया। बारूद में विस्फोट के बाद फैक्टरी की मिक्सिंग और पैकिंग यूनिट संख्या सात में आग लग गई जिससे शाहरुख आग में झुलस गया। धमाके के बाद वहां काम कर रहे करीब दो दर्जन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
  
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने विस्फोट की जांच शुरू कर दी है। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सहमे सभी कर्मचारी फैक्टरी से भाग गए। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ फैक्टरी में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। मंगलौरा चौकी प्रभारी सतपाल का कहना है कि अभी तक फैक्टरी संचालक का पता नहीं चला है कि वह कौन है और कहां रहता है। देर शाम तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई।

मेरठ रोड स्थित सचदेवा फायर वर्क्स में विस्फोट और आग लगने की सूचना मिली थी। इसमें एक कर्मचारी झुलस गया है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही उनकी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सज्जन सिंह, मधुबन थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed