फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a women stealing money captured in cctv camera in gurdaspur

चप्पल की दुकान में घुसी महिला ने चालाकी से किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 05 Oct 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
a women stealing money captured in cctv camera in gurdaspur
सीसीटीवी फुटेज

 एक महिला चप्पल की दुकान से 15 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। पुलिस को दी गई शिकायत में किशन चंद महाजन निवासी गुरदासपुर ने बताया कि वह सैनी टेंट वाली गली में चप्पलों का कारोबार करता है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह एक महिला दुकान पर आई और चप्पल दिखाने के लिए कहा। वह चप्पल दिखाने लगा। इस दौरान महिला ने बहुत ही चालाकी से गुल्लक से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए और चप्पल पसंद न होने की बात कहकर दुकान से चली गई। शक होने पर उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में महिला गुल्लक से रुपये निकाल रही थी। दुकानदार के मुताबिक महिला गल्ले से 15 हजार रुपये ले गई है। 
विज्ञापन


एक अन्य घटना में फिश मार्केट में शिवरात्रि के लिए दुकानदारों की ओर से एकत्र किए गए करीब 80-85 हजार रुपये चोरी हो गए। थाना सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी फिश मार्केट में वेल्डिंग की दुकान है। शिवरात्रि पर लंगर व प्रोग्राम करने के लिए एकत्र किया गया रुपया एक पीपे में दुकान के भीतर रख देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बाकायदा कमेटी गठित की गई है। अब तक कमेटी ने लगभग 80-85 हजार रुपये एकत्र किए थे। प्रतिदिन की तरह हमने पीपे में रुपये रखे थे। गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल होकर रुपया चोरी कर ले गए। थाना सिटी के एसएचओ रिपु तपन ने बताया मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed