फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a women committed suicide in Ludhiana after Quarrel with husband and father in law

रात में पति और ससुर से झगड़ा, सुबह ऐसे हाल में मिली युवती...सभी रह गए सन्न

Tue, 18 Sep 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 18 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
a women committed suicide in Ludhiana after Quarrel with husband and father in law
सांकेतिक तस्वीर

रात को किसी बात को लेकर पति और ससुर में झगड़ा हुआ और सुबह जब युवती की हालत देखी, तो सभी हैरान रह गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के डाबा के गुरमेल नगर में एक महिला ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पंखे से लटकाया गया है। घटना के बाद से मृतका का पति और ससुर घर से लापता हैं। मृतका की पहचान शकुंतला (28) के रुप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलखान ने बताया कि उसकी बेटी शकुंतला की शादी दस साल पहले दिनेश कुमार के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। दिनेश एक फैक्टरी में काम करता है और लोहारा, गुरमेल नगर में उसकी बेटी के साथ एक वेहड़े में रहता था। 
विज्ञापन


मलखान का कहना है कि दिनेश अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वह कई बार अपनी बेटी को घर लेकर आया था, मगर दिनेश फिर माफी मांग कर उसे ले जाता था। सोमवार रात दिनेश और उसके पिता नठन लाल शराब पी रहे थे। रात ज्यादा होने के कारण उसकी बेटी ने कहा कि वह खाना खा लें, ताकि वह सो सके। इस बात से गुस्साए दिनेश और उसके पिता ने शकुंतला की खूब पिटाई की और वहां से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात उसकी बेटी ने सारी घटना के बारे में जिक्र किया था। मंगलवार सुबह बच्चे वेहड़े के बाहर खेल रहे थे। इस बीच बड़ा बेटा अंदर गया तो उसने देखा कि मां का शव पंखे से लटक रहा है। उसने बाहर आकर बाकी लोगों को बताया। मलखान का कहना है कि पता चलने पर वह भी मौके पर पहुंचा तो चुन्नी के सहारे उसकी बेटी पंखे से लटक रही थी। 


उसने तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना डाबा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed