{"_id":"64613a448d299fa7640e48ea","slug":"a-woman-shot-dead-at-gurudwara-sahib-in-patiala-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पटियाला में गुरुद्वारा साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या, मर्यादा तोड़ने का आरोप, एक श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पटियाला में गुरुद्वारा साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या, मर्यादा तोड़ने का आरोप, एक श्रद्धालु घायल
Mon, 15 May 2023 01:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 May 2023 01:20 AM IST
सार
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले में रविवार रात करीब 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में एक महिला की मर्यादा तोड़ने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर की है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के किनारे शराब का सेवन कर रही थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुद्वारे के सेवादार ने युवती को मना किया तो उसने बोतल तोड़कर सेवादार की बाजू पर मार दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती को गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ले जाया गया, जहां साथ खड़े एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं। पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब आता था। श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुआ है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है। घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन