{"_id":"5d49925b8ebc3e6d107490f5","slug":"a-woman-share-her-painful-story-in-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झकझोर देगी इस महिला की कहानी, सिर्फ इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस पति लगाता था करंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झकझोर देगी इस महिला की कहानी, सिर्फ इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस पति लगाता था करंट
Tue, 06 Aug 2019 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सीमा की रक्षा में जुटे एक सैनिक की बहन का सांवला रंग उसके लिए अभिशाप बन गया है। पति सांवले रंग का ताना मारते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर करंट लगाता था। थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अटारी कस्बे के गांव नंगली में ब्याही हरिंदर कौर ने अपने पति व ससुरालियों पर हत्या करने के प्रयासों के आरोप लगाएं है।
विज्ञापन
हरिंदर के मुताबिक, उसकी शादी दो वर्ष पहले नंगली के शमशेर सिंह के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले उनके घर एक लड़के ने जन्म लिया। इसके बाद उनसे पति ने उसके सांवले रंग को लेकर पहले ताने मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
कुछ दिनों के बाद उसको सांवले रंग के कारण छोड़ने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज में गाड़ी की मांग करनी शुरू कर दी। जब उसने गाड़ी देने में असमर्थता जताई की तो उसकी मारपीट शुरू कर दी। पति ने उसे मारने के लिए करंट लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पत्रकारों को हरिंदर कौर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी गई थी। वह ससुरालियों की मार झेलती रही कि मायके में उसका भाई अकेला कमाने वाला है। वह सात बहनें हैं। अभी दो बहनें कुंवारी हैं। भाई सेना में था। कई महीनों के बाद घर लौटता।
अब उसके पति ने सभी हदें पार कर दीं। वह खुद तो पिटाई करता है, साथ में अपने जीजा से भी जलील करवाता है। पति अक्सर मुझे कहता है की तुम काली हो। उसे छोड़कर वह दूसरी शादी करना चाहता है।
उसके भाई ने दहेज में सभी कुछ दिया। अब गाड़ी की मांग कर पिटाई शुरू कर दी थी। मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर मुझे करंट लगाया जाता है। पुलिस थाना घरिंडा के एसएचओ जीपी सिंह ने बताया उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उसके भाई ने दहेज में सभी कुछ दिया। अब गाड़ी की मांग कर पिटाई शुरू कर दी थी। मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस कर मुझे करंट लगाया जाता है। पुलिस थाना घरिंडा के एसएचओ जीपी सिंह ने बताया उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।