{"_id":"5915d0bb4f1c1b647f851037","slug":"a-wife-charged-with-allegation-on-husband-he-repeatedly-raped-me","type":"story","status":"publish","title_hn":" 2 बच्चों की मां ने एसपी पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- घर बुलाकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 बच्चों की मां ने एसपी पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा- घर बुलाकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 12 May 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
एसपी पर पत्नी ने लगाया रेप का आरोप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर ने अमृतसर में एसपी पद पर तैनात अपने पति और उसके मामा पर मारपीट और रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह कई सालों से पटियाला में अपने मायके में रह रही है। उसके पति ने शुक्रवार को उसे बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने पत्नी के आरोपों को झूठा बताया है।
फिलहाल यह महिला सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है। इस बारे में संबंधित डीएसपी सिटी वन सौरभ जिंदल ने कहा कि महिला के बयान लिए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के भाई डा. वाईएस बाठ ने बताया कि उसकी बहन का विवाह अमृतसर में एसपी जगतप्रीत सिंह के साथ हुआ है। पति द्वारा मारपीट किए जाने से तंग आकर उनकी बहन अपने दो बेटों के साथ पिछले सात साल से मायके (पटियाला) में रह रही है। मैंने कई बार अपने जीजा को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना।
डा. बाठ ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बहन को जीजा ने अपनी मासी के घर बुलाया था। वहां जीजा का मामा भी मौजूद था। बाठ का आरोप है कि उसकी बहन के साथ दोनों ने रेप किया और फिर मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकियां भी दीं। घायल हालत में बहन को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
2014 में दी थी तलाक की अर्जी, फिर वापस ली
वहीं, दूसरी तरफ एसपी जगतप्रीत सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में उनकी तरफ से तलाक के लिए अर्जी भी दी गई थी, लेकिन फिर पत्नी के मायके वालों के कहने पर वापस ले लिया था। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी अपने पिता के साथ उनकी मासी के घर माडल टाउन आई थी। यहां पारिवारके भी कई सदस्य मौजूद थे। उनकी पत्नी अलग मकान की मांग कर रही थी। जब अलग मकान लेकर देने की मांग ठुकरा दी, तो बाहर आकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और आकर अस्पताल में दाखिल हो गई।