फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A trader suicide by jumps into canal in Bathinda

Bathinda News: बठिंडा में व्यापारी ने नहर में छलांग लगा दी जान, उधार के पैसे नहीं मिलने से था परेशान

Fri, 30 Dec 2022 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी गुरसेवक सिंह ने गांव जोधपुर पाखर वाली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
A trader suicide by jumps into canal in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे के अनुसार पिता ने तलवंडी साबो के रहने वाले एक व्यक्ति को 13 लाख रुपये और लाखों रुपये के कपड़े उधार में दिए थे, जबकि आरोपी पैसे वापस करने के बजाय धमकी देकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसी बात से दुखी होकर पिता ने जान दे दी। मामले में थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


कमलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरसेवक सिंह तलवंडी साबो में कपड़े की दुकान चलाते थे। कुछ माह से लगातार आरोपी चरणजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो पिता के पास दुकान से कपड़ा खरीदने आता-जाता था। यही वजह है कि पिता की आरोपी से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इस बात का फायदा उठाते हुए कुछ समय पहले आरोपी चरणजीत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के नाम पर 13 लाख रुपये और लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा उधार लिया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसके पिता को भरोसा दिया था कि बेटी की शादी होने के कुछ दिनों बाद पैसे और कपड़े का भुगतान कर देगा लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसके पिता ने उससे पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके पिता को पैसे देने से इंकार कर दिया और उल्टा उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। इससे पिता काफी परेशान रहने लगे। इसी बात से दुखी होकर गुरुवार देर शाम पिता गुरसेवक सिंह ने गांव जोधपुर पाखर वाली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed