फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person set fire outside the police station in Panchkula

Panchkula News: थाने के बाहर व्यक्ति ने लगाई आग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Wed, 26 Oct 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 01:27 AM IST
सार

कालका के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर शिवानी ने बताया कि पुलिस एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आई है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। आग की वजह से 50 से 60 प्रतिशत जल चुका था। पिंजौर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A person set fire outside the police station in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर थाने के बाहर एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पत्नी से विवाद होने के कारण दोनों थाने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव धमला निवासी शशिभूषण अचानक थाने के बाहर आया और अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। 

विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों ने आग बुझाई और उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसको करीब 50-60 प्रतिशत जली हालत में सेक्टर-6 पंचकूला रेफर किया गया। दूसरी तरफ उसकी पत्नी संध्या ने सुरक्षा की गुहार लगाकर अपने परिवार और स्वयं को आरोपी से खतरा बताया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर और आत्महत्या की कोशिश करने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शशिभूषण मंगलवार की दोपहर को पत्नी से विवाद होने के कारण पिंजौर थाने पहुंचा था। वहां पहले से ही उसकी पत्नी संध्या भी मौजूद थी। कुछ देर बाद वह बाहर आया और थाने के गेट पर स्वयं पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। इसके बाद वह दौड़ता हुआ थाने के अंदर गया। वहां पुलिस कर्मचारियों ने उसकी आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शशिभूषण ने आरोप लगाया कि वह करीब 40 दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा है, परंतु पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी पिटाई भी की है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपों को नकारा है। पुलिस के अनुसार शशिभूषण का अपनी पत्नि के साथ विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। कालका के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर शिवानी ने बताया कि पुलिस एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आई है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। आग की वजह से 50 से 60 प्रतिशत जल चुका था। पिंजौर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
 
दूसरी तरफ शिकायतकर्ता संध्या निवासी रतपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में शशिभूषण राय निवासी लोहगढ़ के साथ हुई थी। उसका शशिभूषण के साथ नशा करने के कारण आपस में झगड़ा चल रहा है। मारपीट, तलाक आदि को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह कोर्ट से जारी होने वाले समन को रिसीव नहीं करता था। 

आरोपी ने उसे डराने के लिए अपने पेट में कैंची भी मार ली थी। मंगलवार को उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी। आरोपी थाने में ही गाली गलौज करने लगा। इसके बाद अपने ऊपर तेल डालकर कपड़ों में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता संध्या का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसको और परिवार को आरोपी से जान का खतरा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed