फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohali: एक व्यक्ति ने दांत से काट दी दूसरे की जीभ, डॉक्टर भी नहीं जोड़ सके, इस वारदात से सब हैरान

Wed, 07 Dec 2022 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 02:04 AM IST
सार

परिवार के लोग रात भर बेटे की जीभ बर्फ भरे डिब्बे में डालकर वह एक से दूसरे अस्पताल में घूमते रहे। इसके बाद वह पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया। उन्होंने उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन वह उसकी जीभ जोड़ नहीं पाए।

विज्ञापन
A person bit off the tongue of another youth In Mohali
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी में एक इंसान ने दांतों से दूसरे व्यक्ति की जीभ काट डाली। इस संबंध में डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी विपुल गर्ग, ऋषव गर्ग निवासी डेराबस्सी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

A person bit off the tongue of another youth In Mohali
पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घायल डेराबस्सी निवासी हरप्रीत सिंह के पिता देशराज ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा अपने दोस्त जंग बहादुर की बहन की शादी में गया था। रात को उसका दोस्त मोहम्मद आसिफ उसे घर छोड़ने आ रहा था। रास्ते में जब वे गुरु हरिकृष्ण स्कूल के पास स्थित पार्क के पास पहुंचे तो उसने बाथरूम जाने की बात कही। जब वह अपनी मोटरसाइकिल से उतरकर बाथरूम कर रहा था तो वहां पर कार बैक करते वक्त विपुल गर्ग ने पीछे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। 

A person bit off the tongue of another youth In Mohali
मामले की जानकारी देता पीड़ित का दोस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस पर हरप्रीत ने विपुल से कहा कि तुम यहां से चले जाओ, किसी ने कार को टक्कर मारते नहीं देखा है। इतने में विपुल गर्ग और उसके अज्ञात दोस्त ने उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। विपुल ने फोन करके अपने भाई ऋषव गर्ग को भी मौके पर बुला लिया। जब हरप्रीत इनसे किसी तरह खुद को छुड़वाकर दूर भागने लगा तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। वहीं इस दौरान विपुल ने उनके लड़के की जीभ दांतों से काट दी। यह देखकर मोहम्मद आसिफ ने उसे आरोपियों से छुड़वाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
A person bit off the tongue of another youth In Mohali
जीभ - फोटो : Pixabay

घटना के बाद मोहम्मद आसिफ उनके बेटे हरप्रीत को डेराबस्सी अस्पताल ले गया और हमें भी सूचित किया। हम मौके पर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। बेटे की वहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीन दिन बाद इलाज करने की बात कही।

विज्ञापन
A person bit off the tongue of another youth In Mohali
जीभ

रात भर बेटे की जीभ बर्फ भरे डिब्बे में डालकर वह एक से दूसरे अस्पताल में घूमते रहे। इसके बाद वह पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया। उन्होंने उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन वह उसकी जीभ जोड़ नहीं पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed