दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, फिर नवविवाहिता के पति को दिखाई...अब हुआ सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दो दिन बाद ही एक युवक की वजह से ससुराल पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोपी युवक ने ससुराल वालों को विवाहिता के साथ अपना फोटो और उसकी बनाई हुई अश्लील वीडियो दिखाई। यह देखते ही ससुराल वाले सकते में पड़ गए और उन्होंने नवविवाहिता को बुरा भला कहकर घर से निकाल दिया। नवविवाहिता का आरोप है कि आरोपी ने दो साल तक उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है।
नवविवाहिता की शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादीशुदा है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि लगभग दो साल पहले वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव लवाना निवासी रविंद्र उर्फ दयाला उसके घर पर आ गया। उसने उसे मिठाई दी। मिठाई खाते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। अगले दिन वह फिर से आया और उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाई और कहा कि यदि उसने किसी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। उसने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। बीती 23 दिसंबर को उसकी अंबाला के एक गांव में शादी हो गई।
इसके बाद आरोपी युवक 25 दिसंबर को उसके ससुराल पहुंच गया। जहां आरोपी ने उसके पति को उसका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान आरोपी ने पति को मोबाइल में खींची हुई फोटो दिखाई और बताया कि उसने उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाए हैं। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो दिखाई।
यह देखते ही विवाद हो गया। दोनों में बहस हुई। आरोप है कि बहस के दौरान उसके पति ने अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत छप्पर थाना पुलिस को दी।
थाना छप्पर एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।