फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man raped with minor girl in Ludhiana

पड़ोसी युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे

Thu, 02 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
 A man raped with minor girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। पीड़ित नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। परिजनों ने थाना साहनेवाल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर ग्यासपुरा मक्कड़ कालोनी निवासी सावन कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सिमरनजीत कौर ने बताया कि नाबालिग इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोपी उसी के इलाके में किराए के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले नाबालिग की मां अपने गांव गई हुई थी। 
विज्ञापन


वह बाजार जा रही थी तो आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपने घर में घुसा लिया और उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित नाबालिग ने करीब 10 दिन बाद अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एएसआई सिमरनजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed