{"_id":"5fc4ffa8e0f51c3c2b20d5a7","slug":"a-man-murdered-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर दस्तक दी, खुलते ही युवक की गर्दन पर दाग दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरवाजे पर दस्तक दी, खुलते ही युवक की गर्दन पर दाग दी गोली
Mon, 30 Nov 2020 07:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
युवक को मारी गोली।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में दो युवकों ने एक घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही युवक की गर्दन में गोली मार दी। कलवानू में वारदात रविवार देर रात हुई। परिवार सदमे में है और किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
पटियाला के थाना घग्गा के अधीन पड़ते गांव कलवानू में रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने घर का दरवाजा खुलवाने के बाद तरसेम सिंह (44) की गर्दन में गोली मार दी। थाना प्रभारी मनदीप कौर ने बताया कि अंग्रेज सिंह निवासी गांव कलवानू ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके भाई तरसेम सिंह (44) का घर उसके मकान के नजदीक ही है।
विज्ञापन
तरसेम सिंह के घर से रविवार देर रात गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनते ही वह भाई के घर पहुंचा। वहां तरसेम फर्श पर खून से लथपथ गिरा पड़ा था। तरसेम सिंह की पत्नी ने उसे बताया कि कुछ देर पहले बाइक पर आए दो युवकों ने उनके घर का गेट खटखटाया था।
विज्ञापन
जब तरसेम सिंह ने गेट खोला, तो उन लोगों ने गोली चला दी। गोली सीधे तरसेम सिंह की गर्दन में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि तरसेम सिंह कंबाइन चलाने का काम करता था और कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश से घर लौटा था। तरसेम इन दिन इलाके के किसी ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था।