फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered his wife with help of friend in bahadurgarh of Haryana

नौकरी करना चाहती थी बीवी, नाराज पति ने दोस्त के साथ मिलकर जिंदगी खत्म कर दी 

Mon, 28 Dec 2020 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
A Man murdered his wife with help of friend in bahadurgarh of Haryana
मृतका शालू। - फोटो : फाइल फोटो

दंपती के बीच नौकरी करने को लेकर चल रही अनबन इतनी बढ़ी कि पति ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है। थाना लाइनपार पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहारी कॉलोनी निवासी मृतका शालू के नाबालिग बेटे ने बताया कि उसके पिता मुकेश दिल्ली के बवाना इलाके के सेक्टर-2 में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार की दोपहर उसके पिता अपने साथी डोरे उर्फ ठाकुर के साथ बवाना, दिल्ली से घर आए। रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पिता अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसकी मां शालू रसोई में खाना बना रही थी। 
विज्ञापन


वह और उसका छोटा भाई कमरे में बैठे हुए थे। उसके अनुसार उसकी मां और उसके पिता के बीच पिछले कई दिनों से कंपनी में नौकरी करने की बात को लेकर अनबन चल रही थी। इस बात को लेकर शनिवार को फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसने बताया कि मेरी मां कंपनी में नौकरी करना चाहती थी, जबकि उसके पिता इससे नाराज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीद बेटे का आरोप - मां के गले में परना डाल कर घसीट रहे थे पिता
आरोप है कि उसके पिता अपने साथी डोरे उर्फ ठाकुर के साथ रसोई में आए और उसकी मां शालू को पकड़कर उसके गले में परना (गमछा) डालते हुए खींचकर मारने लगे। जब इसको लेकर मां ने शोर मचाया तो वह भी रसोई की ओर भागा। उन्होंने देखा कि उसकी मां फर्श पर पड़ी हुई थी और उसके पिता मुकेश और डोरे उर्फ ठाकुर गले में डाले हुए परने को खींच रहे थे। उसने अपने मकान की छत पर चढ़कर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। 

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी मां शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं।

बिहारी कॉलोनी में एक महिला की पति ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कर्मबीर सिंह, प्रबंधक, थाना लाइनपार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed