फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered His Wife In Haryana

पत्नी की हत्या कर खून से सना कुल्हाड़ा लेकर थाने पहुंचा पति, ये बताई वारदात की वजह

Tue, 06 Aug 2019 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडागुढ़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडागुढ़ा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered His Wife In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बडागुढ़ा में एक युवक ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़े से काटकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों पर हत्या करने व 4 अन्य लोगों पर उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


हत्यारोपी के अनुसार उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। बडागुढ़ा निवासी काला सिंह का अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर से पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। काला सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा था। इसी के चलते पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहते थे। 
विज्ञापन


काला सिंह के अनुसार उसे ये पसंद नहीं था कि कोई व्यक्ति उसके घर में आए। मंगलवार सुबह सुखप्रीत कौर काला सिंह के घर आई जहां उसने काला सिंह से बंटवारा करने की बात कहते हुए सब कुछ निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दोनों के मध्य विवाद बढ़ गया और तैश में आए काला सिंह ने सिर में कुल्हाड़ा मारकर सुखप्रीत कौर को सड़क पर ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद काला सिंह ने स्वयं थाने में जाकर घटना की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना की सूचना पाकर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के परिवार व उसके पिता अमरीक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि काला सिंह गलत रास्ते पर चल रहा था। जब सुखप्रीत कौर ने उसे रोकने की बात की तो उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे मार डाला। 

आरोपी काला सिंह ने अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर की कुल्हाड़े से काटकर हत्या की है। हत्या का कारण उसने सुखप्रीत कौर का चाल-चलन ठीक न होना बताया है। इस संबंध पुलिस ने मृतका के पिता अमरीक सिंह निवासी पंजाब के बयान पर मृतका के पति काला सिंह व भाई नीटा सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

वहीं मृतका की सास चंद्र कौर, ससुर सुखदेव सिंह व चाची सास चरणजीत कौर के अलावा अमन सिंह नामक एक दुकानदार सहित चार लोगों के खिलाफ काला सिंह को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  - कृष्ण लाल, थाना प्रभारी बडागुढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed