{"_id":"5eb5b2bc8ebc3e9ac806eab5","slug":"a-man-murdered-at-a-village-of-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में महिला ने साथियों संग की बड़ी वारदात, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में महिला ने साथियों संग की बड़ी वारदात, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को मार डाला
Sat, 09 May 2020 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पातड़ां के नजदीक गांव लाड बंजारा कलां में शुक्रवार को जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने साथियों साथ मिलकर 33 साल के एक युवक को ट्रैक्टर तले कुचल दिया। गंभीर हालत में युवक को पातड़ां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संगरूर के थाना दिड़बा इंचार्ज सुखदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी महिला सहित सात लोगों पर हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। पातड़ां अस्पताल में मरने वाले युवक हरविंदर सिंह की मां कुलदीप कौर ने बताया कि उनका गांव हामझेड़ी की महिला परमजीत कौर से जमीन का केस चल रहा है।
विज्ञापन
इस केस में उनको अदालत ने स्टे दिया हुआ है। लेकिन शुक्रवार को वह महिला अपने साथियों भोला सिंह, कंवलप्रीत सिंह, कालू और उनके गांव समेत गांव ढुंडियाल के लोगों को लेकर उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गई। आरोपियों ने ट्रैक्टर से जमीन को जोतकर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके बेटे हरविंदर सिंह ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की। इस पर उसके लड़के हरविंदर सिंह ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने हरविंदर सिंह पर ट्रैक्टर ही चढ़ा दिया। जिसे अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई।