{"_id":"58fa17124f1c1b31038b4575","slug":"a-man-lost-his-life-while-his-buffalo-thieft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो भैंसों को चुराने के लिए कर डाली हत्या, देखें क्या है ये मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भैंसों को चुराने के लिए कर डाली हत्या, देखें क्या है ये मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
भैंस के लिए कत्ल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर भैंस चुराने के लिए आए, भैंस की चोरी भी कर ली, लेकिन इसके बाद चोरों ने बुजुर्ग की हत्या कर डाली। बटाला के गांव तलवंडी झीरां के खेतों के पास ट्यूबवेल वाले कमरे में सो रहे बुजुर्ग की वीरवार की देर रात हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की दो भैंसें भी लापता हैं। पुलिस इसे पशु चोरों की ओर से की गई वारदात मान रही है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर के गांव तलवंडी झीरां के रहने वाले सर्बजीत सिंह ने बताया कि उसके परिवार की चार एकड़ कृषि योग्य भूमि गांव के बाहर है। सारा परिवार गांव के घर में रहता है। खेतों और मवेशियों की देखभाल के लिए उसके पिता कपूर सिंह (75) कई सालों से खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में रात-दिन रहते थे।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उसका भाई मनजीत सिंह और भाभी मवेशियों का दूध दोहने के लिए खेतों में गए थे। जब वह वहां पहुंचे, तो देखा कि ट्यूबवेल के कमरे में उसके पिता का शव पड़ा था। हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। मुंह से खून निकल रहा था और वहां बांधी गई दो भैंसें भी नहीं थीं।

संदेह है, कि पशु चुराने आए चोरों ने ही बुजुर्ग की गला दबा कर हत्या की है। इस संबंध में थाना सदर के एसएचओ लखविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया हो सकता है, कि चोरों के आने पर सो रहे बुजुर्ग की नींद खुल गई हो और चोरों ने पहचाने जाने के डर से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पूरी बारीकी से कर रही है।