फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man lost his life while his buffalo thieft

दो भैंसों को चुराने के लिए कर डाली हत्या, देखें क्या है ये मामला

Sat, 22 Apr 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Sat, 22 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
A man lost his life while his buffalo thieft
भैंस के लिए कत्ल - फोटो : Demo Pic
चोर भैंस चुराने के लिए आए, भैंस की चोरी भी कर ली, लेकिन इसके बाद चोरों ने बुजुर्ग की हत्या कर डाली। बटाला के गांव तलवंडी झीरां के खेतों के पास ट्यूबवेल वाले कमरे में सो रहे बुजुर्ग की वीरवार की देर रात हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की दो भैंसें भी लापता हैं। पुलिस इसे पशु चोरों की ओर से की गई वारदात मान रही है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
थाना सदर के गांव तलवंडी झीरां के रहने वाले सर्बजीत सिंह ने बताया कि उसके परिवार की चार एकड़ कृषि योग्य भूमि गांव के बाहर है। सारा परिवार गांव के घर में रहता है। खेतों और मवेशियों की देखभाल के लिए उसके पिता कपूर सिंह (75) कई सालों से खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में रात-दिन रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उसका भाई मनजीत सिंह और भाभी मवेशियों का दूध दोहने के लिए खेतों में गए थे। जब वह वहां पहुंचे, तो देखा कि ट्यूबवेल के कमरे में उसके पिता का शव पड़ा था। हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। मुंह से खून निकल रहा था और वहां बांधी गई दो भैंसें भी नहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A man lost his life while his buffalo thieft
भैंस के लिए कत्ल
संदेह है, कि पशु चुराने आए चोरों ने ही बुजुर्ग की गला दबा कर हत्या की है। इस संबंध में थाना सदर के एसएचओ लखविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया हो सकता है, कि चोरों के आने पर सो रहे बुजुर्ग की नींद खुल गई हो और चोरों ने पहचाने जाने के डर से  हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पूरी बारीकी से कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed