फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man killed in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में हत्या: खाली प्लाट में पत्थरों के नीचे दबा मिला शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jan 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव एक खाली प्लाट में पत्थरों के नीचे दबा मिला है। लुधियाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
A Man killed in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में एक युवक का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला। यह घटना आम आदमी पार्टी के पूर्वी हलके से उम्मीदवार दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के दफ्तर के पास हुई। किसी को कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह राहगीरों ने शव देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीमें भी वहां पहुंच गईं। पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर निर्देव सिंह ने बताया कि किसी राहगीर ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास कुछ फैक्ट्रियां बनी हुई हैं और बीच में खाली प्लाट हैं। खाली प्लाट में पत्थरों के नीचे शव दबा हुआ था। मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है और वह पंजाबी नौजवान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर निर्देव सिंह ने बताया कि आसपास के कुछ लोगों को बुलाकर शव की पहचान करने की कोशिश की थी लेकिन मृतक का कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। फुटेज में भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। निर्देव सिंह ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पहले मृतक की पहचान जरूरी है। अगर मृतक की पहचान होती है तो पुलिस जल्द ही उसके हत्यारों तक भी पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed