{"_id":"5d276fb08ebc3e6d07312ce7","slug":"a-man-killed-his-mother-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्लः जमीन में हिस्सा न मिलने से बौखलाया युवक, मां को ही उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्लः जमीन में हिस्सा न मिलने से बौखलाया युवक, मां को ही उतार दिया मौत के घाट
Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के गांव महमा सर्जा में जमीन में हिस्सा न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मनजीत कौर (68) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी गुरतेज सिंह घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतका के दामाद गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके ससुर मेवा सिंह की मौत के बाद सास मनजीत कौर घर पर अकेली रहती थी। उसका बेटा गुरतेज सिंह पहले ही जमीन से अपना हिस्सा लेकर अलग हो गया था और गांव में ही अपनी पत्नी के साथ अलग रह रहा था। उसने बताया कि गुरतेज सिंह पिछले कुछ समय से उसकी सास मनजीत कौर के हिस्से की जमीन से और हिस्सा मांग रहा था।
विज्ञापन
मनजीत कौर ने अपनी जमीन का हिस्सा देने से इंकार कर दिया था। गुरमीत ने बताया कि इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात को जब उसकी सास घर के पास गली में थी तो गुरतेज सिंह अपनी बंदूक से उस पर गोलियां चला दी। उसकी सास की मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना नेहियांवाला प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के दामाद गुरमीत सिंह के बयान पर आरोपी गुरतेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद किए हैं।