फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man dies due to current in ludhiana before grah pravesh

गृह प्रवेश कर रहे थे कि हो गया कुछ ऐसा, बुझ गया घर का इकलौता चिराग...मां बेहोश

Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
a man dies due to current in ludhiana before 	grah pravesh
सांकेतिक तस्वीर
पूरा परिवार गृह प्रवेश की तैयारी में जुटा हुआ था। लेकिन नए घर की खुशी में ऐसा ग्रहण लगा कि परिवार में सन्नाटा पसर गया। घर का इकलौता चिराग ही बुझ गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां, किराए के मकान को छोड़ कर खुशी-खुशी अपने घर में जाना महेश शर्मा के परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे गया। गृहप्रवेश के मुहूर्त पर महेश के घर का चिराग ही बुझ गया। 
विज्ञापन


घर के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन के तार ने महेश शर्मा के 25 वर्ष के बेटे देव शर्मा को अपनी तरफ खींच लिया। इससे उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महेश शर्मा का कहना है कि वह सीधे तौर पर कालोनाइजर की लापरवाही है, जिसने नीचे लटक रहे तार ठीक नहीं कराए और हादसा हो गया। सोमवार को देव शर्मा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। 
विज्ञापन

a man dies due to current in ludhiana before 	grah pravesh
सांकेतिक तस्वीर
महेश शर्मा ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। बीमार रहने के कारण वह अधिकांश समय घर पर ही रहता है। उसके दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी देवकी 15 और छोटी कुमकुम 12 वर्ष की। बेटा देव शर्मा सबसे बड़ा था। देव शर्मा फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्टरी में जॉब कर रहा था। उसी के सहारे घर का सारा खर्च चल रहा था। महेश शर्मा का कहना है कि बेटे देव ने किसी तरह किश्तों पर जसपाल बांगड़ स्थित श्री राम कालोनी में एक छोटा प्लाट लिया और बाद में बनवाया। वह कुछ समय पहले ही नए घर में शिफ्ट थे। उन्होंने गृहप्रवेश का मुहूर्त 9 सितंबर का रखा था। 

महेश शर्मा का कहना है कि 9 सितंबर को मुहूर्त वाले दिन वह सब घर पर थे। देव शर्मा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कॉल कर रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए छत पर चला गया था। छत के फ्रंट साइड से 11 केवीए की लाइन गुजर रही है। कुछ तार पर प्लास्टिक की पाइप चढ़ाई हुई है।  कुछ खुली है।  मोबाइल पर बात करते समय देव का सिर तार से छू गया। करंट का झटका खाकर देव नीचे गिरा। नीचे एक तार घर के मीटर की तरफ जा रही थी। उस तार में भी जोड़ था। नीचे गिरने पर जोड़ से भी देव को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed