फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man died in road accident at chhatbir zoo light point zirakpur

कार और ट्रक में टक्कर, 45 मिनट तड़पता रहा व्यक्ति, न एंबुलेंस पहुंची और न पुलिस

Mon, 23 Dec 2019 09:58 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 23 Dec 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
A man died in road accident at chhatbir zoo light point zirakpur
ट्रक और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट पर रविवार की रात 12.30 बजे हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस युवक को बचाया जा सकता था, अगर उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाती। हादसे के बाद युवक को बचाने के लिए मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस।

विज्ञापन


इस कारण घायल युवक 45 मिनट तक वहीं तड़पता रहा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद राहगीर उसे कार से निकालकर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के जीएमसीएच अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजपुरा की ओर से तेज रफ्तार में एक्सयूवी जीरकपुर की तरफ आ रही थी। वहीं ट्रक डेराबस्सी से मैकडी चौक के रास्ते मोहाली की तरफ जा रहा था कि जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट पर दोनों वाहन टकरा गए। तेज रफ्तार में होने के चलते एक्सयूवी ट्रक के नीचे घुस गई। इसके चलते कार सवार बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान जीरकपुर त्रिशला सिटी निवासी दीपक धारा (37) के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी का काम करता था और मूल रूप से राजपुरा का रहने वाला था। उसकी एक दो साल की बेटी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर थाने के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि दीपक के भाई सुशील धारा और दीपक की पत्नी सरवरी धारा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप से चचेरे भाई को हादसे का पता चला

मृतक के भाई राकेश धारा ने बताया कि वह रविवार की रात राजपुरा से जीरकपुर के लिए निकला था। जीरकपुर में रात करीब 12.30 बजे हादसा हुआ। इसके बाद किसी राहगीर ने व्हाट्सएप ग्रुप में क्षतिग्रस्त गाड़ी और खून से लथपथ दीपक की तस्वीर डाल दी। वह विभिन्न ग्रुप में से होते हुए चाचा के बेटे के पास पहुंची तो उसने फोन करके घर वालों को हादसे के बारे में बताया। इसके बाद सभी चंडीगढ़ सेक्टर 32 के जीएमसीएच पहुंचे, जहां उसके मौत की सूचना मिली। 

धुंध और तेज रफ्तार ड्राइविंग ने ली एक और जान
रविवार अलसुबह जीरकपुर फ्लाईओवर पर धुंध और तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। उसी रात करीब 12.30 बजे तेज रफ्तार और धुंध के चलते एक और कार चालक को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

अपील : धुंध में तेज रफ्तार वाहन न चलाएं
अमर उजाला की लोगों से अपील है कि जल्दबाजी के चक्कर में तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं। धुंध के दौरान वैसे ही हादसे का खतरा होता है। वहीं तेज रफ्तार इस खतरे को और बढ़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed