फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man beaten to death in Bathinda of Punjab

Bathinda News: पक्का कलां में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की जारी है तलाश

Fri, 21 Apr 2023 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। वारदात में कौन-कौन शामिल हैं, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
A Man beaten to death in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव पक्का कलां में बीती पांच अप्रैल की रात को तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन 19 अप्रैल को उसकी इलाज के दौरान मौत होगी। मामले में अब थाना संगत पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव पक्का कलां के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


थाना संगत पुलिस को दी शिकायत में गुरकीरत सिंह निवासी गांव पक्का कलां ने बताया कि पांच अप्रैल की रात करीब आठ बजे आरोपित बूटा सिंह निवासी गांव पक्का कलां उनके घर पर आया और उसके 45 वर्षीय पिता इकबाल सिंह को अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर चला गया। करीब 15 मिनट बाद घर के बाहर सड़क पर किसी व्यक्ति के चीखने की आवाजे आई। जब बाहर जाकर देखा तो तीन लोग लोहे की रॉड और लाठियों से पिता इकबाल सिंह पर हमला कर रहे थे। वह अपने पिता को बचाने के लिए भागा तो उक्त तीनों लोग मौके से फरार हो गए। पिता के सिर व मुंह से काफी खून निकल रहा था। 
विज्ञापन


उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर 18 अप्रैल तक भर्ती रहने के बाद पिता को छुट्टी दे दी गई लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसने अपने पिता को अन्य अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला किया और वह उन्हें अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। वारदात में कौन-कौन शामिल हैं, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed