{"_id":"5c534713bdec22271a77b563","slug":"a-man-arrested-with-girl-for-supplying-opium-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार से अफीम की स्मगलिंग, हरियाणा का रईसजादा युवती के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार से अफीम की स्मगलिंग, हरियाणा का रईसजादा युवती के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा
Fri, 01 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस ने हरियाणा के एक रईसजादे को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की लग्जरी गाड़ियों से काफी मात्रा में अफीम बरामद की। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ समाना पुलिस पार्टी अनाज मंडी बलवेड़ा में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जसविंदर सिंह उर्फ सरपंच उर्फ निशान निवासी गांव पलसर थाना भूना जिला फतेहाबाद (हरियाणा) अपनी एक महिला मित्र अमरजीत कौर उर्फ अमरो निवासी मुरादपुरा तहसील समाना के साथ मिलकर पिछले काफी समय से पंजाब और हरियाणा में अफीम बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिली कि यह दोनों अपनी सफेद रंग की पजेरो कार (पीबी10 डीजी7706) में काफी मात्रा में अफीम लेकर चीका से वाया बलवेड़ा होकर पटियाला शहर जा रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी ने अकाल अकादमी बलवेड़ा के पास नाकाबंदी करके कार में आते दोनों आरोपियों को काबू करके कार की डिग्गी में पड़े प्लास्टिक के लिफाफे से तीन किलो अफीम बरामद की।
विज्ञापन
साथ ही अफीम तौलने वाला कंप्यूटर कंडा, प्लास्टिक की थैलियां और सील लगाने वाली मशीन भी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ सरपंच ने माना कि समाना की मली कालोनी में अमरजीत कौर उर्फ अमरो की कोठी में खड़ी ओडी कार (सीएच 01एयू 0313) में भी अफीम पड़ी है। आरोपी की निशानदेही पर ओडी कार के डैश बोर्ड से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई।