{"_id":"5d7277bf8ebc3e01376a83a4","slug":"a-man-and-woman-arrested-with-fake-currency-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः दस लाख की नकली करेंसी समेत जीजा-साली गिरफ्तार, ऐसे पुलिस को लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः दस लाख की नकली करेंसी समेत जीजा-साली गिरफ्तार, ऐसे पुलिस को लगा सुराग
Fri, 06 Sep 2019 08:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सीआईए स्टाफ पुलिस ने दस लाख से अधिक के नकली नोट बरामद कर आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान जगदीश कुमार निवासी नहर कालोनी सिरसा और रमनजीत कौर निवासी गांव शाहपुर बेगू जिला सिरसा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी नानक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार को शहर के विभिन्न बाजारों में रमनजीत कौर नामक युवती नकली करेंसी से खरीददारी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली एरिया अधीन आते बाजार में जब छापामारी कर रमनजीत कौर को हिरासत में लिया। उससे सौ-सौ रुपये के दस नोट बरामद किए गए। जांच में नोट नकली पाए गए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवती पर फर्जी करेंसी बाजार में चलाने के आरोप में थाना कोतवाली में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी युवती की निशानदेही पर सिरसा रहते उसके जीजा जगदीश कुमार के घर पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। घर से पुलिस ने दस लाख छह हजार चार सौ रुपये की नकली समेत करेंसी तैयार करने वाला कंप्यूटर, स्कैनर के अलावा अन्य समान बरामद किया।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में जीजा साली है। आरोपी युवती ने अपने जीजा से कुछ समय पहले दो लाख रुपये की नकली करेंसी लेकर बाजार में चला दी थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।