{"_id":"63a5f36258b0086e7263112a","slug":"a-gangster-injured-in-police-encounter-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 20 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जख्मी, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: 20 लाख रुपये की मांगी रंगदारी, पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जख्मी, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
Sat, 24 Dec 2022 12:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 24 Dec 2022 12:03 AM IST
सार
पुलिस ने गैंगस्टर और जख्मी पुलिस मुलाजिम को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं दूसरा गैंगस्टर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर के बसंत नगर के रिंकू पहलवान को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टरों का शुक्रवार देर रात पुलिस के साथ एयरपोर्ट रोड पर मुकाबला हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक गैंगस्टर जख्मी हो गया। पुलिस ने पकड़ने के बाद सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जवाबी फायरिंग के बीच एक मुलाजिम जख्मी हो गया जबकि दूसरा गैंगस्टर फरार होने में कामयाब हो गया। घायल गैंगस्टर से पुलिस के अधिकारी अस्पताल में ही जानकारी जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
मजीठा रोड स्थित बसंत नगर के रिंकू पहलवान को 20 दिसंबर की रात 8:30 बजे 20 लाख रुपये की रंगदारी की कॉल आई। कॉल के दो घंटे के बाद ही बाइक सवार दो युवकों ने रिंकू के घर के सामने हवाई फायरिंग कर दी। शिकायत के बाद से पुलिस नंबर को ट्रैक कर रही थी और शुक्रवार की देर रात मोबाइल नंबर की लोकेशन एयरपोर्ट रोड पर मिली तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
घिरता देख गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अमन नामक युवक को गोली लग गई और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फायरिंग के बीच पुलिस मुलाजिम मलकीत सिंह भी जख्मी हो गया। पुलिस ने गैंगस्टर और जख्मी पुलिस मुलाजिम को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं दूसरा गैंगस्टर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचकर वहां से भाग निकला। मामले के जांच अधिकारी ने गैंगस्टर के जख्मी होने की पुष्टि की और कहा कि उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन