फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A farmer Died in Jind due to cold

जींदः गेहूं की सिंचाई करने गया किसान सुबह मिला मृत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 03 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
A farmer Died in Jind due to cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

गेहूं की फसल में पानी लगाने गए जींद के कालवा गांव के किसान की मौत हो गई। किसान की मां कौशल्या ने बताया कि उनका बेटा देवेंद्र (40) मंगलवार रात गेहूं की सिंचाई करने के लिए खेत में गया था। बुधवार सुबह वह बेहोशी की हालत में खेत में मिला। उसे कालवा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद पिल्लूखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


इससे पहले भी जींद जिले में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। यमुनानगर में भी तीन दोस्त कड़ाके की सर्दी से अकड़े मिले थे, लेकिन प्रशासन ने सर्दी से मौत होने की पुष्टि नहीं की थी। हिसार में एक अज्ञात व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


हवा और बादलों से चढ़ा पारा 
हवा की दिशा बदलने और आंशिक बादल छाने से प्रदेश में सर्दी का सितम कुछ कम हो गया है। इससे शीतलहर भी कमजोर पड़ गई है। दो सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री का उछाल आया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी चार से पांच डिग्री बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 गुरुग्राम और करनाल का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहां छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक उत्तर से पूर्व की ओर चल रही हवा की दिशा बुधवार को बदल गई। अब हवा की दिशा दक्षिण से पूर्व की ओर हो गई है। 

इसके साथ ही प्रदेश में आंशिक बादल छा गए हैं। इस कारण पारे में उछाल आया है, लेकिन यह राहत अधिक दिन तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चार जनवरी की शाम से ही मौसम बदलने लगेगा। देर रात बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पांच और छह जनवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड और धुंध का दौर भी शुरू हो जाएगा।

हवा की दिशा बदलने और बादल छाने से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। प्रदेश में पांच और छह जनवरी को बरसात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। - डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार 

मुख्य शहरों का तापमान

शहर         अधिकतम     न्यूनतम
गुरुग्राम     23.4            6.0
करनाल    20.0            6.0
हिसार      23.1            7.5
भिवानी     21.7            7.8
अंबाला     21.2            8.5
रोहतक     20.1            9.0
सिरसा      19.0            9.1

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed