{"_id":"63ebb3e1ae180d7a860b2d86","slug":"a-farmer-commits-suicide-by-jumping-into-canal-in-patiala-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: नहर में छलांग लगा किसान ने की खुदकुशी, 12 लाख रुपये था कर्ज, नोटिस मिलने के बाद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: नहर में छलांग लगा किसान ने की खुदकुशी, 12 लाख रुपये था कर्ज, नोटिस मिलने के बाद दी जान
Tue, 14 Feb 2023 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:52 PM IST
सार
मवी कलां पुलिस चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह की पत्नी कोमलप्रीत कौर की ओर से दर्ज कराए बयान के मुताबिक उसके परिवार को सरकारी बैंक से पुराने कर्जे के 12 लाख रुपये जमा कराने का नोटिस मिला था। जब से नोटिस मिला था, तब से उसका पति गुरजिंदर सिंह काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव सहजपुरा खुर्द के किसान ने बैंक के कर्ज से परेशान होकर भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है। मृतक किसान की पहचान 32 साल के गुरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मवी कलां पुलिस चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि गुरजिंदर सिंह की पत्नी कोमलप्रीत कौर की ओर से दर्ज कराए बयान के मुताबिक उसके परिवार को सरकारी बैंक से पुराने कर्जे के 12 लाख रुपये जमा कराने का नोटिस मिला था। जब से नोटिस मिला था, तब से उसका पति गुरजिंदर सिंह काफी परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक परेशानी की हालत में वह आठ फरवरी को घर से चला गया लेकिन फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन
किसान के परिजन उसी दिन से उसकी तलाश में लगे थे। इसी दौरान सोमवार शाम को किसान का शव गांव जौड़ामाजरा के पास से गुजरने वाली भाखड़ा नहर से बरामद हुआ।