फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Dead body found in former minister's farm house

पठानकोटः पूर्व मंत्री के फार्म हाउस पर खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की आशंका

Fri, 11 Oct 2019 05:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
A Dead body found in former minister's farm house
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कोटली के पास पूर्व मंत्री रमन भल्ला के फार्म हाउस पर चौकीदार की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि में मामला कत्ल का लग रहा है। मृतक की पहचान वरयाम सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी नौशहरा खुर्द के रूप में हुई है। वरियाम पिछले 10 वर्षों से पूर्व मंत्री के फार्म हाउस पर चौकीदार का काम कर रहा था। 

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी देहाती सुलक्खन सिंह, थाना सदर प्रभारी बलविंदर, एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें किसी का फोन आया कि कोटली स्थित पूर्व मंत्री रमन भल्ला के फार्म हाउस पर चौकीदार का कार्य कर रहे व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने शव की पहचान की। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस पर 2 लोग काम करते थे, जिनमें से एक दर्शन कुमार निवासी कोटली जो माली का काम करता है और दूसरा वरयाम सिंह था। दोनों ही पिछले लंबे समय से यहां पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने लाश के पास से फिंगर प्रिंट्स टीम को सहयोग से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना सदर पुलिस में मृतक के बेटे विजय कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। 

वरियाम सिंह के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि उसका पिता एक दिन पहले ही सुबह घर गया था और रात घर पर ठहर कर अगले दिन काम पर लौटा था। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने बताया कि वरियाम सिंह पिछले लंबे समय से चौकीदार का काम कर रहा था। 

वह हमेशा से अपनी ड्यूटी को लेकर चौकस था। एक दिन पहले ही वह फार्म हाउस गए थे, इस दौरान वह वरियाम से मिले और वापस लौट आए। भल्ला ने पुलिस से मांग करते कहा कि इस मसले की हर पहलू से जांच करे। उन्होंने कहा कि मृतक राम सिंह की बहू गांव की सरपंच है और राजनीतिक रंजिश को भी लेकर पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed