{"_id":"5b9131cc867a557eca0901c0","slug":"a-dead-body-found-at-scrap-warehouse-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: बंद पड़े स्क्रैप के गोदाम में मिली युवक की लाश, मुंह पर चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना: बंद पड़े स्क्रैप के गोदाम में मिली युवक की लाश, मुंह पर चोट के निशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के सुभाष नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक बंद पड़े स्क्रैप के गोदाम में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। युवक की शर्ट के बटन खुले हुए थे, उसके माथे और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि उक्त युवक गेट फांद रहा होगा और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र तीस से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है।
जोधेवाल के इलाके सुभाष नगर में एक खाली चार दिवारी खाली प्लाट है, अंदर एक कमरा बना हुआ है। जो पहले कार के स्क्रैप का गोदाम था। जो कुछ समय पहले खाली हो गया था। लेकिन, उसमें अभी भी स्क्रैप पड़ा था। सुबह करीब 8 बजे लोगों ने गोदाम के अंदर एक युवक को गिरा पड़ा देखा। पहले तो आस पड़ोस के लोगों ने सोचा की कोई युवक नशे में गिरा हुआ है। जब लोगों ने युवक को उठाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
युवक के माथे और आंख के नीचे चोट के निशान थे। युवक की जेब से एक एनक और एक छोटी टार्च मिली है। जो पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि युवक की हत्या हुई है। लेकिन, मौके पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस को ऐसा कोई ठोस क्लू नहीं मिला, जिससे हत्या का स्पष्ट हो रहा हो। पुलिस यह आशंका जता रही है कि युवक स्क्रैप चोरी की नीयत से गोदाम में आया होगा और जब गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा होगा तो वह गिर गया।
विज्ञापन
जिस कारण उसके माथे पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि बाकी सही मौत का कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद होगी। थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। उसका शव शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। 72 घंटों के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।