फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a Child's death due to falling roof in mohali

मोहालीः मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 26 Sep 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब) Updated Wed, 26 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
a Child's death due to falling roof in mohali
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

कुराली के कृष्णा मंडी के पास मकान की छत गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की और गली में जा रहा व्यक्ति घायल हो गया। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई।  

विज्ञापन


कृष्णा मंडी के समीप यह हादसा मंगलवार देर शाम उस समय हुआ जब पंडित जगदीश चंद अपनी दोनों बेटियों के साथ दूध लेकर आ रहा था। जगदीश आगे चल रहा था और पीछे उसकी दोनों बेटियां अंकिता (11) और लवीशा (9) आ रही थीं। इसी दौरान उस गली में खाली पडे़ खस्ता हालत मकान की छत गिर गई। मलबे में गली से जा रही अंकिता और लवीशा दोनों दब गईं। उसके पिता जगदीश आगे निकल गए, जिनका बचाव हो गया। 
विज्ञापन


गली से गुजर रहा एक अन्य व्यक्ति गुरमीत सिंह भी मलबे के नीचे आ गया। मकान गिरने से लोग वहां पर पहुंचे। मोहल्ला वासियों ने तुरंत मलबे को हटाना शुरू कर दिया और पहले एक बच्ची अंकिता को बाहर निकाल लिया और तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। मौके पर सभी लोग मलबे को हटाने में जुटे रहे और दूसरी लड़की लवीशा को काफी मुश्किल के बाद बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर गुरमीत सिंह को भी बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने लवीशा को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकिता और गुरमीत सिंह की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे नगर काउंसिल को खस्ता हाल हुए मकानों को गिराने के लिए कई बार कह चुक हैं। लोगों ने इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला मेरे ध्यान में आया है। मौके पर टीम भेजी जा रही है।  - गुरप्रीत कौर सपरा, डीसी मोहाली 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed