फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A case of gang war in Mohali: nine cases, four Roundup

मोहाली में गैंगवार का मामला: नौ पर केस दर्ज, चार राउंडअप

Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
A case of gang war in Mohali: nine cases, four Roundup
Firing
फेज-आठ बस स्टैंड के पास रविवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के नौ लोगों पर केस दर्ज किया है, जबकि चार लोगों को राउंडअप किया गया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी गुरदीप सिंह गोसल ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें बुडै़ल निवासी सोनू  शाह के अलावा तीर्थ, पिंदू, सुरजीत, सोनू बाजवा, लक्की, गुरप्रीत, रिक्की और भंगू के नाम शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। इसके तीन थाना प्रभारियों और एक सीआईए इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों ने आगे सब टीमें बनाई है और यह सभी टीमें अलग-अलग जगह पर बीती रात से छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन


जांच में पुलिस की टेक्निकल टीम व अन्य विंग भी जुटी हुई हैं।
गोसल ने बताया कि रविवार शाम को घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले गाड़ियों में सवार होकर फरार हो चुके थे। डीएसपी का दावा है कि पुलिस ने इन गाड़ियों का पीछा किया था, लेकिन पकड़ नहीं पाई। उनके मुताबिक कुछेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जख्मी कहां दाखिल हैं, अभी पता नहीं

A case of gang war in Mohali: nine cases, four Roundup
फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
जख्मी कहां दाखिल हैं, अभी पता नहीं
गोसल के मुताबिक उन्हें दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। लेकिन उन्हें कहां दाखिल कराया गया है, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में उनकी जानकारी जुटाने के लिए प्रयासरत है। 

‘पुलिस की बड़ी चूक’
रविवार की फायरिंग के बाद शहरवासी खौफजदा हैं। डरे और सहमे कई लोग तो इस सनसनीखेज वारदात को जंगलराज का उदाहरण मानते हुए सारा ठीकरा पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर फोड़ रहे हैं। इनका कहना है कि अगर पुलिस चौकन्ना होती तो इतनी बड़ी संख्या में आए दोनों गुटों के लोग 100 से ज्यादा गोलियां चलाने के बाद सुरक्षित भागने में सफल न होते। 

शहर के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर की कानून व्यवस्था और माहौल को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वारदात में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी गिरफ्तार  कर  सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के दौर का पूरे साहस से मुकाबला किया था, फिर मोहाली में आकर माहौल खराब करने वाले तो उनके आगे कुछ भी नहीं है। 
 गुरदीप सिंह गोसल, डीएसपी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed