फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8th class girl student kill herself in Chandigarh

चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा ने लगाया फंदा: घर की छत पर था परिवार, कमरे में पंखे से लटकती मिली 13 साल की बच्ची

Mon, 12 Jan 2026 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Jan 2026 09:32 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 13 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका 8वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार के लोग घर की छत पर थे और बच्ची ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
8th class girl student kill herself in Chandigarh
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव बहलाना में सोमवार दोपहर एक 13 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतका आठवीं कक्षा की छात्रा थी और बहलाना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बच्ची ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय उसकी मां और भाई-बहन घर की छत पर मौजूद थे। जब वे नीचे आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में बच्ची फंदे से लटकी हुई मिली। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत ऑटो में बैठाकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हल्लोमाजरा चौकी पुलिस तुरंत सेक्टर 32 पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मौके की स्थिति को देखते हुए फिलहाल किसी तरह की साजिश या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मृतका के पिता ऑटो चालक हैं। परिवार बहलाना में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं रात तक पुलिस मृतक के माता पिता के बयान दर्ज करने में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed