फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80 years old mother killed by daughter-in-law due to illegal relation with servant

बहू ने किया 80 साल की सास का कत्ल, वजह जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Sun, 08 Jan 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 08 Jan 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
80 years old mother killed by daughter-in-law due to illegal relation with servant
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
80 साल की सास को बहू ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके पीछे की वजह खुलकर सामने आई तो सुनने वाले शर्मसार हो गए। घटना हरियाणा के सोनीपत की है।
विज्ञापन


भठगांव में एक 80 वर्षीय महिला की बेरहमी से की गई हत्या मामले में खुलासा हुआ कि बुजुर्ग महिला को उनके नौकर और बहू के बीच चल रहे अनैतिक संबंध का पता चल गया था और इसलिए दोनों ने इसे छिपाने के लिए महिला की हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला के पेट से फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल मिली थी, जो उन्होंने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी। बुजुर्ग महिला मनोहरी देवी (80) बुधवार सुबह अपने घर में मृत मिली थीं।
विज्ञापन


उनके शरीर के निचले हिस्से पर खून के निशान भी मिले थे। इसके बाद मृतका के बेटे जयभगवान ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

बहू को नौकर के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था

80 years old mother killed by daughter-in-law due to illegal relation with servant
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
इधर, मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला की हत्या उनकी बहू और नौकर ने की थी, जिसके साथ उनकी बहू के अनैतिक संबंध थे। नौकर उनके घर में पशुओं की देखभाल करता था। बुजुर्ग महिला ने बहू को नौकर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। जिसके चलते ही आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया, 'वृद्धा की हत्या के मामले में अहम सुराग मिलने पर आरोपी प्रभु मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। जिसके बाद मामले में शामिल वृद्धा की बहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले में कई पहलुओं से जांच शुरू की तो घर की वृद्धा की बहू पर शक की सुई आ टिकी। पुलिस ने उसकी कॉल रिकार्ड ट्रेस की तो उस पर शक गहरा गया। साथ ही उनके नौकर प्रभु मंडल की भूमिका भी संदिग्ध लगी।

सख्ती की तो नौकर ने कबूल लिया कत्ल

80 years old mother killed by daughter-in-law due to illegal relation with servant
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
पुलिस ने प्रभु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वृद्धा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। प्रभु बिहार का रहने वाला है और दो साल से उनके यहां काम कर रहा था।

उसने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले ही मनोहरी की बहू के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे और दोनो चोरी-छिपे मिला करते थे। मनोहरी ने दोनों के संबंध की जानकारी बेटे को बता देने की बात कही थी और इसलिए बहू और नौकरी ने उनकी हत्या करने का षड्यंत्र रचा।

पहले उन्होंने बुजुर्ग का गला दबाया, जिससे वह बेसुध हो गईं और फिर मामले को भटकाने के लिए पास ही पड़ी फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी, जिससे मनोहरी देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed